OMG 2: भगवान शिव के अवतार में नजर आए अक्षय कुमार, जानिए- किस दिन रिलीज होगी?

OMG 2

OMG 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई “ओ माय गॉड” OMG बड़ी हिट साबित हुई थी। ओ माय गॉड की सफलता के 11 साल बाद अब अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी के साथ “ओ माय गॉड 2” OMG 2 के साथ वापस आ गए हैं। पहले पार्ट में अक्षय कुमार को कृष्ण भगवान के किरदार में दिखाया गया था। वहीं अब अक्षय कुमार को “ओ माय गॉड 2” OMG 2 में अक्षय शिव भगवान के रूप में नजर आएंगे। अब तक फिल्म के पोस्टर ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है। OMG 2 मैं अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वहीं अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट की तारीख अनाउंस कर दी है।

OMG 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं। इस बार यह फिल्म शिक्षा पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले राजेश शाह, विपुल शाह, अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार ने किया है। इस फिल्म को बनाने वाले अमित राय हैं। 11 अगस्त 2023 को सिर्फ ओएमजी 2 और रणवीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होने वाली है ऐसे में दोनों फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेग। फैंस दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट है। और ऐसे में बता दे कि अक्षय कुमार ने अपनी ही फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस पोस्टर में वह शरीर पर भस्म लगाए हुए हैं। और उनकी लंबी लंबी घटाएं हैं, और वह शिव भगवान की तरह एक हाथ उठाकर डमरु पकड़े हुए हैं। अक्षय कुमार का यह पोस्ट पढ़ने के बाद फ्रेंड काफी जोश में नजर आ रहे हैं।

OMG 2 Release Date

शुक्रवार को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि फिल्म “ओएमजी 2” 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने लिखा “हम आ रहे है, आप भी आना” अक्षय कुमार ने “ओ माय गॉड 2” का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें अक्षय कुमार को शिव भगवान के किरदार में दिखाया गया है। जिसके नीचे ओएमजी 2 लिखा हुआ है।

Cast of OMG 2

  • OMG 2 Release Date:- 11 August 2023
  • OMG 2 Cast:- अक्षय कुमार, यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी
  • Director:- Amit Rai (अमित राय)
  • Writer:- अमित राय

Leave a Comment