Maidaan (2023) अजय देवगन की ‘मैदान’ की नई रिलीज डेट आई सामने

Maidaan

Maidaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों की वजह से चर्चा में चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म दृश्यम 2 का टीजर सामने आया था और अब उनकी फिल्म मैदान की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म “मैदान” सैयद अब्दुल रहीम 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे थे। और ये फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है। जिसमें अजय देवगन “अब्दुल रहीम” का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म पिछले साल 23 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म को इस साल रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में 1952 1962 में इंडियन फुटबॉल के गोल्डन एरा की कहानी की चर्चा है। यह कहानी सिर्फ खेल ही नहीं मुश्किलों की भी है। खेल में होने वाली रणनीति की कहानी है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है।और म्यूजिक ए आर रहमान का है। कास्ट की बात करें तो अजय देवगन को सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में गजराज राव और प्रियामणि कई सितारे भी है।

Maidaan Release Date (इस दिन रिलीज होगी “मैदान”)

यह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोरोना वायरस महामारी के वजह से 2022 में रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म को मई 2023 में रिलीज करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन फाइनली अब इस फिल्म को 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

Cast of Maidaan

  • Movie:- Maidaan
  • Maidaan Release Date:- 23 June 2023
  • Maidaan Movie Cast:- Ajay Devgan, Priyamani, Gajraj Rao, Rudranil Ghosh
  • Director:- Amit Sharma Ravindranath

1 thought on “Maidaan (2023) अजय देवगन की ‘मैदान’ की नई रिलीज डेट आई सामने”

Leave a Comment